इस्लाम शब्द अरबी भाषा से लिया गया है जिसका अर्थ होता है ‘आत्म समर्पण’ और इस प्रकार मुसलमान वह है, जिसने अपने आपको अल्लाह को समर्पित
कर दिया. यानी कि इस्लाम धर्म के नियमों पर चलने लगा. इस्लाम धर्म का आधारभूत
सिद्धांत अल्लाह को सर्वशक्तिमान, एकमात्र ईश्वर और जगत का
पालक और हजरत मुहम्मद को उनका संदेशवाहक या पैगम्बर मानना है पैगंबर मुहम्मद ने कुरान की
शिक्षाओं का उपदेश दिया. इस्लाम धर्म की शुरुआत भी अरबी भूमि
से हुई। इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद थे जिनका जन्म 570 ई. मे हुआ था
उनका मानना है की अल्लाह एक है और मोहम्मद उसका पैगंबर है मोहम्मद 622 ई. मे मक्का
से मदीना गए थे । इस यात्रा को हिजरत कहा जाता है वहाँ उन्होने सभी अरबवासियों को
धर्म का पाठ पढ़ाया मोहम्मद ने एक सीधे – सादे धर्म को जन्म दिया. मक्का मे स्थित
काबा को इस्लाम का पवित्र स्थल घोषित किया गया इस्लाम धर्म का धार्मिक ग्रंथ
“कुरआन” है।
इस्लामों के अनुसार ईश्वर द्वारा दी गयी मनुष्य को यह अंतिम धार्मिक
पुस्तक है मुसलमानों के उपासना करने
के स्थल को मस्जिद कहते हैं। मस्जिद इस्लाम में केवल ईश्वर की प्रार्थना का ही
केंद्र नहीं होता है बल्कि यहाँ पर मुस्लिम समुदाय के लोग विचारों का आदान प्रदान
और अध्ययन भी करते हैं। मस्जिदों में अक्सर इस्लामी वास्तुकला के कई अद्भुत
उदाहरण देखने को मिलते हैं। विश्व की सबसे बड़ी मस्जिद मक्का की मस्जिद अल हरम है।
मुसलमानों का पवित्र स्थल काबा इसी मस्जिद में
है। मदीना की मस्जिद अल नबवी और जेरूसलम की मस्जिद ए अक़सा भी इस्लाम में
महत्वपूर्ण हैं।
· प्रतिदिन पाँच वक़्त (फ़जर, जुहर, असर, मगरिब, इशा) नमाज़ पढ़ना
· ज़रूरतमंदों को दान देना
· रमज़ान के महीने में सूर्योदय के पहले से लेकर
सूर्यास्त तक रोज़ा रखना
· जीवन में कम से कम एक बार हज अर्थात् मक्का स्थित
काबा की यात्रा करना
· इस्लाम की रक्षा के लिए ज़िहाद (धर्मयुद्ध) करना।
· हजरत मुहम्मद की
मृत्यु के बाद इस्लाम शिया और सुन्नी दो पंथों में बंट गया सुन्नी उन्हें कहते हैं
जो सुन्ना में विश्वास रखते हैं.
भारत में इस्लाम का आगमन सन् 711 ईसवी में हुआ। प्राचीन काल से ही अरब और भारतीय उपमहाद्वीपों के बीच व्यापार संबंध अस्तित्व में रहा है। यहां तक कि पूर्व-इस्लामी युग में भी अरब व्यापारी मालाबार क्षेत्र में व्यापार करने आते थे, जो कि उन्हें दक्षिण पूर्व एशिया से जोड़ती थी। मुसलमानों के नागरिक जहाज को कुछ समुद्री लुटेरों ने बंधक बना लिया था. जिसे छुड़ाने की खातिर वो भारत आए. क्योंकि जिस जगह पर उनके पानी जहाज को बंधक बनाया गया था, वो जगह सिंध के राजा दाहिर के राज्य में आती थी. उस समय बगदाद के राजा बिन युसुफ़ ने एक नव युवक ( जिनकी उम्र मात्र 17 साल थी ) बिन कासिम को छोटी सेना के साथ राजा दाहिर से युद्ध के लिए भेजा.राजा दाहिर और बिन कासिम के बीच युद्ध हुआ और राजा दाहिर को हार का सामना करना पड़ा। बिन कासिम की अगुवाई में अरब सेना द्वारा सिंध प्रांत (वर्तमान में पाकिस्तान) पर विजय प्राप्त की गई।
सिंध, उमय्यद खलीफा का पूर्वी
प्रांत बन गया। इस तरह इस्लाम धर्म का भारत मे आगमन हुआ भारतीयों
के साथ बिन कासिम का व्यवहार काफी अच्छा था इसलिए सभी भारतीय उन्हे प्रेम करते थे। भारत मे
सनातन (हिन्दू) धर्म के बाद सबसे प्रचलित धर्म इस्लाम ही है मध्यकालीन भारत में हिन्दू - मुस्लिम संस्कृति के प्रथम तथा सबसे प्रमुख प्रतिनिधि
अमीर खुसरो थे।
No comments:
Post a Comment